Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: रिश्वेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की जांच में जुटी पुलिस। खंगाले सीसीटीवी

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 13, 2025

सीसीटीवी केमरे में कैद हुआ चोर। रेगांव के मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के रूप में हुई पहचान।लोहाघाट क्षेत्र के प्रमुख आस्था के केंद्र रिश्वेश्वर महादेव मंदिर को चोरों ने एक बार फिर से निशाना बनाया । मंदिर के पुजारी लक्ष्मण पुजारी, महंत मोहन गिरी और रमेश गिरी ने बताया गुरुवार की रात को अज्ञात चोर ने महादेव के मुख्य मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर व भैरव धूनी के ताले तोड़कर सारा सामान चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया चोर ने राधा कृष्ण मंदिर से राधा कृष्ण के सभी वस्त्र व मुकुट ,भैरव धूनी के भीतर रखा हुआ सभी सामान, दान पात्र के ताले तोड़कर सभी धनराशि तथा महादेव के मंदिर के महादेव के नाग को नदी में फेंक दिया महादेव का डमरू लापता है। उन्होंने कहा चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कहा महंत मोहन गिरी व रामू जोशी के द्वारा लोहाघाट थाने को मंदिर में चोरी की सूचना दी गई । मंदिर में हुई चोरी की घटना से महंत, पुजारी के अलावा क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश है। शनिवार को एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस घटना की तप्तीश करने रिश्वेश्वर मंदिर पहुंची। सब इंस्पेक्टर कुंदन बोरा के द्वारा मंदिर के पुजारी लक्ष्मण पुजारी से घटना तथा चोरी हुए सामान की जानकारी लेते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला सीसीटीवी में चोर मंदिर से चोरी करता हुआ कैद हुआ है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा चोर का पता लगा लिया गया जो रैगांव क्षेत्र का रहने वाले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक है। जिसकी तलाश की जा रही है। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार मौजूद रहे।

जरूरी खबरें