Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:गंगोलीहाट रोड मे डूनी के पास बाइक हादसा एसएसबी जवान की गई जान।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 17, 2026

गंगोलीहाट रोड मे डूनी के पास बाइक हादसा एसएसबी जवान की गई जान।

गांव से मात्र 3 किलोमीटर पहले हुआ दर्दनाक हादसा।

पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट सड़क में शनिवार की शाम को हुए बाइक हादसे में चौड़ा (गंगोलीहाट) निवासी एस‌एसबी जवान की मौत हो गई है। जवान के निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के चौड़ाधूरोली गांव के स्वेतोला तोक निवासी 27 वर्षीय हिमांशु पुत्र पुष्कर राम सीमा सशस्त्र बल एस‌एसबी की 11वीं बटालियन धारचूला में तैनात था। कल शनिवार को हिमांशु अपनी बाइक से पिथौरागढ़ से अपने गांव चोड़ा लौट रहे थे। शाम को जैसे ही उनकी बाइक डुनी से थोड़ा आगे पहुंची मोड में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क मे गिर ग‌ई और हिमांशु बाइक से छिटककर लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डूनी के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और गंगोलीहाट पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह पुलिस की मदद से घायल जवान को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन के जरिए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया दुर्घटना में जवान के सर पर काफी गंभीर चोटे लगी हुई थी । पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हायर सेंटर ले जाने के दौरान गंभीर रूप से घायल जवान ने घाट के पास दम तोड दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा उनके गांव से मात्र 3 किलोमीटर पहले हुआ।

जरूरी खबरें