Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

: पिथोरागढ़:एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने लोकसभा 2024 मतदान  एवं मतगणना सकुशल सम्पन्न होने पर प्रीतिभोज (बड़ा खाना) का किया आयोजन।सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 12, 2024
एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने लोकसभा 2024 मतदान  एवं मतगणना सकुशल सम्पन्न होने पर प्रीतिभोज (बड़ा खाना) का किया आयोजन।सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को किया सम्मानित। बुधवार 12 जून को एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने में मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारि यो/ कर्मचारियो के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में प्रीतिभोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया प्रीतिभोज (बड़ा खाना) कार्यक्रम से पूर्व एसपी रेखा यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान/ मतगणना प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने पर चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त सुरक्षा बलों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी उन्होने अपने मातहतो का हौसला बढ़ाते हुए कहा चुनाव को सकुशल संपन्न कराना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है, आप सभी ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मतदान/ मतगणना को सकुशल संपन्न कराकर पिथौरागढ़ पुलिस का मान बढ़ाया है। हम सब ने एकजुट होकर एक टीम के रुप में कार्य किया, तभी हम लोकतंत्र के इस महान पर्व मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने में सफल रहे, सभी से अपेक्षा है कि आप भविष्य में भी इसी मेहनत, लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।एसपी रेखा यादव ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाने पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों/जवानों द्वारा एक साथ भोजन ग्रहण किया गया। प्रीतिभोज कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन पिथौरागढ़ नरेश चन्द्र जखमोला द्वारा की गई इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नरेश चन्द्र जखमोला सहित समस्त थाना/शाखा प्रभारी व जनपद का अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

जरूरी खबरें