Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी को लोगो ने बस सेवा शुरू करने की उठायी माँग एनएच बंद होने से कई यात्री फंसे

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 5, 2024
लोहाघाट देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी को लोगो ने बस सेवा शुरू करने की उठायी माँग एनएच बंद होने से कई यात्री फंसे भारी बारिश के बीच जहां लोहाघाट टनकपुर मार्ग में सड़क परिवहन बंद है वही लोगो ने लोहाघाट से देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी को बस सेवा शुरू करने की माँग की है। शुक्रवार को दिल्ली जाने वाले मथुरा दत्त, वंशीधर जोशी आदि ने बताया कि स्वाला में सड़क बंद होने के कारण वह दिल्ली नही जा सके।उन्होंने दिल्ली, आदि महानगरों को वाया हल्द्वानी होते हुए शनिवार को गाड़ी चलाये जाने की माँग की है।लोगो ने कहा कि जहां परिवहन निगम की गाड़ियों में बुजुर्गों को निःशुल्क यात्रा मिलता है वही निजी गाड़ियों में उनको अतिरिक्त पैसा देना पड़ता है। साथ ही निगम की गाड़ियों में सहूलियत भी होती है।लोगो ने शनिवार को लोहाघाट से देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी को बस सेवा शुरू करने की माँग स्थानीय प्रशासन से की है जिससे वह अपने गंतव्य तक पहुँच सके। मालूम हो लोहाघाट टनकपुर के बीच वाहन संचालन बंद है और सैकड़ों यात्री मार्ग खुलने का इंतज़ार कर रहें हैं।लोगो ने शनिवार से लोहाघाट डिपो से कुछ गाड़ियों का संचालन वाया देवीधुरा मार्ग से करने की गुज़ारिश की है। [caption id="attachment_23275" align="alignnone" width="300"] मालूम हो भारी बरसात के चलते एनएच बंद होने से आज रोडवेज की कई बसों का संचालन नहीं हो पाया जिस कारण यात्री लोहाघाट में फंसे रहे लोगो ने बरसात में एनएच अधिकतर बंद रहता है परिवहन निगम कुछ बसों का संचालन बाया देवीधुरा हलद्वानी को करे[/caption]

जरूरी खबरें