Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से मिली निजात। फलों को बड़ा नुकसान

Laxman Singh Bisht

Thu, May 28, 2026

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से मिली निजात। फलों को बड़ा नुकसान

फल फूलों को पहुंचा बड़ा नुकसान जंगल की आग हुई शांत। नगर की विद्युत व्यवस्था हुई बाधित

आखिर मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हुई है। आज गुरुवार शाम को चंपावत जिले के लोहाघाट में मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। आज हुई मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से जहा क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो वही जंगल में लगी आग भी शांत हो गई है जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली। पर लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से फल व फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। जिस कारण किसान काफी मायूस है। किसानों ने बताया इस समय पेड़ों में पुलम ,आडू , सेव,खुमानी , कीवी , आम आदि के फल लगे हुए हैं ।

पर ओला बष्टि से बड़ा नुकसान पहुंचा तथा खेतों में उगाई गई साग सब्जी व अन्य फसले बर्बाद हो गई है। किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जहा बारिश से लोगों को गर्मी से निजात तथा जंगल की आग शांत हुई तो वही ओला बष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है ।फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। वही नगर की विद्युत व्यवस्था भी बाधित हो गई है। कई जगह नालियां बंद होने से सड़के नालियों में तब्दील हो गई।

जरूरी खबरें