Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

Laxman Singh Bisht

Wed, May 13, 2026

शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां शादी के मात्र चार दिन बाद ही नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ जेवर सहित फरार हो गई । नव विवाहिता की गुमशुदगी की सूचना परिजनों के द्वारा पाटी थाने में दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस के द्वारा परिजनों की मदद से नव विवाहिता व उसके प्रेमी को दिल्ली से खोज लिया गया है। नव विवाहिता की 5 मई 2026 को बाराकोट ब्लॉक के एक गांव के युवक के साथ शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक नवविवाहित अपने पति के साथ अपने मायके जाने के लिए ससुराल से निकली और पाटी बाजार में पति से सहेली से मिलने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गई। जब काफी देर तक पत्नी वापस नहीं आई तो पति के द्वारा उसे फोन लगाया गया पर फोन स्विच ऑफ पाया गया बाद में पत्नी के द्वारा ही फोन कर पति को अपने प्रेमी के साथ जाने की बात कही गई। मामले में परिजनों के द्वारा पाटी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गईं।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पाटी पुलिस के द्वारा नव विवाहित के फोन नंबर को सर्विलांस में लाया लगाया गया तथा उसकी सीडीआर खंगाली गई। मामला सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में चल रहा है। नव विवाहित व उसका प्रेमी पाटी ब्लॉक का रहने वाला है। नवविवाहित के इस कदम पर सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। लोगों का कहना है अगर युवती ने यह कदम उठाना था तो शादी से पहले उठाना था। कम से कम दोनों परिवारों की बेइज्जती होने से बच जाती। जानकारी के मुताबिक परिजनों के द्वारा लड़की की शादी प्रेमी से न कराने पर उसके द्वारा यह कदम उठाया गया।

जरूरी खबरें