Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी:8 दिन से धरसों के ग्रामीणों की अंधेरे में कट रही है रातें पोल क्षतिग्रस्त होने से बत्ती गुल विभाग बना मूकदर्शक

Laxman Singh Bisht

Thu, May 22, 2025

8 दिन से धरसों के ग्रामीणों की अंधेरे में कट रही है रातें पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत व्यवस्था बाधित विभाग बना मूकदर्शक

सूचना देने के बावजूद विभाग के द्वारा नहीं किया जा रहे हैं प्रयास।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के धरसो में 8 दिन पहले आए आंधी तूफान से बिजली के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे ।जिस कारण गांव की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई ।विद्युत व्यवस्था बाधित होने से गांव के कई परिवारों की रातें अंधेरे में कट रही है । सूचना देने के बावजूद ऊर्जा निगम के द्वारा विद्युत व्यवस्था सुचारु करने के लिए कोई भी कदम अभी तक नहीं उठाया गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना वर्तमान में करना पड़ रहा है। ग्रामीण नवीन चंद्र शर्मा ने बताया विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से गांव के पांच परिवार अंधेरे में रात बिताने को मजबूर है ।बिजली गुल होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।नवीन शर्मा ने बताया क्षेत्र के विद्युत विभाग के अभियंता को कई बार फोन करने के बावजूद उनके द्वारा विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम चंपावत व विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से गांव की विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। फिलहाल मामले में विद्युत विभाग के अभियंता से संपर्क नहीं हो पाया। लेकिन फिलहाल गांव के परिवारों की रातें अंधेरे में कट रही है। मामले में विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लेना चाहिए।

जरूरी खबरें