Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग की देवदार बनी में गुलदार दिखने से दहशत।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 6, 2025

लोहाघाट रेंजर कार्यालय के पास गुलदार दिखने से दहशत।लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग में पुल के ऊपर देवदार बनी में आज शुक्रवार शाम 7:00 बजे के लगभग गुलदार दिखने से दहशत फैल गई। शाम को घूमने जा रहे लोगों ने जानकारी देते हुए बताया डिग्री कॉलेज मार्ग में रेंजर क्वार्टर के पास देवदार बनी में अचानक एक गुलदार आ धमका । जिस कारण लोग दहशत में आ गए लोगों ने बताया गुलदार देवदार बनी से होता हुआ डिग्री कॉलेज की ओर को चला गया। लोगों ने कहा गुलदार राहगीरो व सुबह शाम वॉक में जाने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इसके अलावा यह मार्ग राय नगर चौड़ी, डैसली , भूमलाई के ग्रामीणों का आम रास्ता है इसके अलावा कॉलेज के भी सैकड़ो छात्र-छात्राएं इस मार्ग से गुजरते हैं। लोगों ने इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों व आसपास रहने वालों से सावधानी बरतने की अपील की है साथ ही वन विभाग से गुलदार के खतरे से निजात दिलाने की मांग भी की है। लोगों के मुताबिक यह एक मादा गुलदार है जो अपने शावकों के साथ आसपास क्षेत्र में घूम रही है। राय नगर चौड़ी के ग्रामीण पिंजरा लगा कर गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे है।

जरूरी खबरें