Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देवीधुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 17, 2026

“उत्तराखंड में लौट रही गांवों की रौनक, युवाओं के चेहरों पर मुस्कान हमारी नीतियों की सफलता का प्रमाण” : मुख्यमंत्री धामी।

देवीधुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।लोहाघाट। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड में युवाओं के चेहरों पर दिख रही मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है और यदि वर्तमान कार्यकाल की तुलना पूर्ववर्ती सरकारों से की जाए तो साफ दिखाई देता है कि जनता की उम्मीदों को नए पंख मिले हैं। देवीधुरा स्थित बाराही धाम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं, जिससे युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल विरोधी कड़े कानून ने युवाओं की उम्मीदों को मजबूती दी है। वहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास से राज्य में पर्यटन और रोजगार दोनों बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि गांवों को नया स्वरूप देकर उन्हें “शक्ति धाम” और “शिव धाम” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे पलायन कर चुके लोग भी अब अपनी माटी की ओर लौट रहे हैं।उन्होंने कहा कि आदि कैलाश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बाद वहां पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं और क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण विरोधी कानून सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एक मजबूत कवच साबित हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, हेलीपोर्ट और एयरपोर्ट विकास कार्यों के जरिए कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। पूर्व सैनिकों को सम्मान के अनुरूप रोजगार से जोड़ा जा रहा है तथा शहीदों की वीरांगनाओं को राष्ट्रीय धरोहर मानते हुए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी तेजी से कार्य हो रहा है और गांवों से नई प्रतिभाएं निकलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। सशक्त भू-कानून के चलते 12 हजार एकड़ भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। साथ ही सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते कार्यों से विद्युत उत्पादन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की निरंतर बढ़ती ताकत के पीछे समर्पित कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं की क्षमता और वैचारिक मजबूती को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है, जबकि अन्य दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।उन्होंने स्वयं सहायता समूहों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया है, जिसके चलते लाखों माताएं-बहनें आज अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं।कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलती परिस्थितियों और उत्तराखंड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी को राष्ट्र और प्रदेश की मजबूती के लिए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां देश सुरक्षित है, जबकि अन्य राज्यों में आतंकवादियों और देशद्रोहियों को संरक्षण मिल रहा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जरूरी खबरें