Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत जनपद के दूरस्थ मतदान केंद्रों पर P2 पोलिंग पार्टियाँ सकुशल पहुँचीं

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 26, 2025

चंपावत जनपद के दूरस्थ मतदान केंद्रों पर P2 पोलिंग पार्टियाँ सकुशल पहुँचींजनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 के दूसरे चरण के मतदान की तैयारियाँ पूरी तरह से पूर्ण हो चुकी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को विकासखंड चंपावत एवं बाराकोट के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए रवाना की गई P2 पोलिंग पार्टियाँ सफलतापूर्वक अपने-अपने मतदान केंद्रों तक पहुँच गई हैं।बाराकोट विकासखंड की दो पोलिंग टीमें—सील और नेत्र सलान—समय से अपने निर्धारित गंतव्यों पर पहुँचकर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर चुकी हैं। वहीं, विकासखंड चंपावत से रवाना की गई कुल 11 पोलिंग पार्टियाँ भी खिरद्वारी, गंगसीर, लोहारजुला, बुडम, डांडाककनई, हेलागोठ, सेलागाड़, सौराई, बकौड़ा और फुरकियाझाला सहित सभी नियत मतदान केंद्रों पर सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से पहुँच गई हैं।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार ने सभी पोलिंग कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का सुरक्षित और निर्भीक वातावरण में मतदान कर पाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

जरूरी खबरें