Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सूचना

: पिथौरागढ़- देहरादून हवाई सेवा में ऑनलाइन बुकिंग सेवा कई दिनों से बंद/लोहाघाट से देहरादून हवाई यात्रा करने वाले जा रहे है अब बस एवं कार में

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 16, 2025
पिथौरागढ़- देहरादून हवाई सेवा में ऑनलाइन बुकिंग सेवा कई दिनों से बंद,लोहाघाट से देहरादून हवाई यात्रा करने वाले जा रहे है अब बस एवं कार में जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सेनी हवाई अड्डे से देहरादून के लिये चल रही विमान सेवा जहां घंटों का सफ़र मिनट में पूरा कर रही है जिसके कारण चम्पावत जनपद के भी कई लोग विमान में टिकट मिलने में पिथौरागढ़ से देहरादून जा रहे थे लेकिन पिछले कई दिनों से ऑनलाइन बुकिंग बंद होने के कारण अब विमान से देहरादून जाना कठिन चुनौती बन गया है। लोहाघाट के शशांक पांडेय ने बताया कि कुछ दिन बाद उन्होंने विमान से देहरादून जाने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन ऑनलाइन बुकिंग न होने के कारण अब वह अन्य विकल्प देखेंगे। शशांक पांडेय ने बताया कि वर्तमान में टिकट सिर्फ़ नैनी सैनी हवाई अड्डे से ही मिल पा रहे हैं।जबकि इससे पहले ऑनलाइन घर बैठे भी टिकट बुक हो जाते थे। उन्होंने कहा सिर्फ़ टिकट बुक कराने के लिए लोहाघाट से पिथौरागढ़ तक जाना समय बर्बाद और पैसे की बर्बादी है । इससे बेहतर तो किसी कैब आदि में देहरादून जाना बेहतर विकल्प है।मालूम हो कि विमान सेवा की साईट बंद होने से पिछले कई हफ़्तों से ऑनलाइन बुकिंग बंद है। वहीं हवाई सेवा में ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से लोगों को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है । लोगों ने कहा एक ओर जहां भारत डिजिटल हो रहा है वहाँ विमान सेवा के टिकट ऑनलाइन न मिलना और सिर्फ़ ऑफ लाइन बुकिंग होना गले से नीचे नहीं उतर रहा है। लोगों ने जल्द पूर्व की भाँति ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू करने की माँग की है।

जरूरी खबरें