Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 9, 2026

सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

लगातार हो रही बारिश से जिले की नदियों का बढ़ने लगा जलस्तर।

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से लोहाघाट की कोली ढेक झील का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सिंचाई विभाग के द्वारा जल निकासी के लिए झील का एक गेट खोल दिया गया है। वही आज गुरुवार को सुबह से हो रही बारिश के चलते सुरक्षा की दृष्टि से नौका संचालन बंद रहा जिस कारण झील में नौकायन करने आए पर्यटक वापस लौट गए। झील से की गई जल निकासी तथा लगातार हो रही बारिश से लोहावती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसके अलावा जिले की सरयू व महाकाली नदी उफान पर आने लगी है। प्रशासन के द्वारा लोगों से नदियों व नालों के किनारे न जाने की अपील की गई है। तो वहीं बारिश के चलते कोली ढेक झील में पर्यटको की तादाद अब कम होने लगी है। सिंचाई विभाग के द्वारा लगातार झील के जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

जरूरी खबरें