Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट महाविद्यालय में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर चलाया स्वच्छता अभियान

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

महाविद्यालय में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर चलाया स्वच्छता अभियानआज दिनांक 20/02/2026 को स्वामी वि0 रा0 स्नात0 महाविद्यालय लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया| इस अवसर पर स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों जैसे - व्याख्यान,नाटक का मंचन और जागरूकता रैली आदि में प्रतिभाग किया गया बौद्धिक सत्र में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक- मानव के स्वास्थ्य के लिए साफ़-सफाई महत्व था | इस शीर्षक पर स्वयंसेवियों ने अपने विचार रखे साथ ही डॉo दिनेश राम विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग, डॉo भूप सिंह धामी सहायक प्राध्यापक संस्कृत, डॉo महेश कुमार त्रिपाठी विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग और डॉo अर्चना त्रिपाठी विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र ने विस्तार से इस पर अपने विचार साझा किए! मंच का सञ्चालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार और कार्यक्रम अधिकारी डॉo सरस्वती जोशी द्वारा किया गया| इस अवसर पर मीना मेहता,सुनील राय, राहुल सामंत, मुकेश कुमार, मनीष बिष्ट, और अनिश कुमार,दिशा, मानसी आदि अनेक स्वयंसेवी उपस्थित रहें|

जरूरी खबरें