Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

सूचना

: लोहाघाट:बंदियों की मांग पर जिला भैसज संघ संस्थापक अध्यक्ष ने न्यायिक बंदी गृह में लगवाया एक्वागार्ड

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 21, 2024
बंदियों की मांग पर जिला भैसज संघ संस्थापक अध्यक्ष ने बंदी गृह में लगवाया एक्वागार्ड जिला भैसज संघ संस्थापक अध्यक्ष( चंपावत) व प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा के द्वारा कुछ दिन पहले न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट का दौरा किया था इस दौरान बंदियों के द्वारा उन्हे बताया गया था बंदीगृह में आने वाले पेयजल की वजह से बंदियों को कई प्रकार के पेट संबंधी रोग हो रहे हैं बंदियों ने भेसज संघ संस्थापक अध्यक्ष से बंदिग्रह मे स्वच्छ पेयजल के लिए एक्वागार्ड लगाने की मांग की थी बंदियों की मांग का बोहरा के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया शुक्रवार को उनके द्वारा न्यायिक बंदी ग्रह लोहाघाट में बंदियो के लिए स्वच्छ पेयजल हेतु अपने निज खर्चे से एक्वागार्ड लगाया गया वहीं बंदी ग्रह प्रभारी अनिल टम्टा व समस्त बंदियो के द्वारा जिला भेसज संघ संस्थापक अध्यक्ष बोहरा को धन्यवाद दिया गया बोहरा ने बताया बंदियों की स्वच्छ पेयजल की समस्या को देखते हुए एक्वागार्ड लगाया गया है तथा भविष्य में भी बंदियो की समस्याओं का समाधान किया जाएगा मालूम हो हरगोविंद बोहरा के द्वारा लंबे समय सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के साथ-साथ निर्धन परिवारों की मदद की जाती रही है इस मौके पर सुरेश चतुर्वेदी हेम, चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें