Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: 27 जून को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून में गरजैंगी भोजनमाताएं

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 24, 2023
  प्रदेश की भोजन माताएं न्यूनतम वेतन ,स्थायीकरण व प्रस्तावित ₹5000 मानदेय तत्काल लागू करने आदि मांगों को लेकर 27 जून को देहरादून में विशाल प्रदर्शन करेंगी प्रदर्शन मे प्रदेशभर की भोजन माताएं हिस्सा लेंगी भोजन माताओं ने कहा उत्तराखंड में मिड डे मील योजना के तहत 25000 भोजन माताएं कार्य कर रही हैं जिनसे विद्यालय में खाना बनाने के अतिरिक्त विद्यालय खोलना, विद्यालय की साफ सफाई करना, विद्यालय की घंटी बजाना ,क्यारियों की देखभाल आदि का कार्य करवाया जा रहा है जिसके बदले उन्हें मात्र ₹3000 मानदेय दिया जाता है इसके अलावा सरकार मिड डे मील योजना को एक एनजीओ अक्षय पात्र फाउंडेशन को दे रही है जिस कारण भोजन माताओं को अपनी नौकरी खतरे में पड़ती दिख रही है भोजन माताओं ने कहा पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भोजन माताओं के मानदेय को ₹5000 महीना के जाने की घोषणा करी थी तथा शिक्षा सचिव ने इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा था लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक इस में कोई निर्णय नहीं लिया गया भोजन माताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा उन्हें न्यूनतम वेतन के साथ ,स्थाई किया जाए इसके अलावा भोजन माताओं ने विद्यालय में रसोई गैस देने तथा वेतन, बोनस ,पीएफ, ईएसआई ,पेंशन प्रसूति अवकाश देने की मांग करी है इन्हीं मांगों को लेकर 27 जून को प्रदेश भर की भोजन माताए देहरादून में विशाल प्रदर्शन करने जा रही हैं यह जानकारी भोजन माताओं ने प्रेस वार्ता कर दी है

जरूरी खबरें