रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नानकमत्ता भीषण सड़क हादसे में चंपावत के शिक्षक की गई जान। नई कार खरीद कर लौट रहे थे शिक्षक।
Laxman Singh Bisht
Wed, May 13, 2026
नानकमत्ता भीषण सड़क हादसे में चंपावत के शिक्षक की गई जान। नई कार खरीद कर लौट रहे थे शिक्षक।

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में कल देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई है पुलिस ने सवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले के मादली निवासी 42 वर्षीय संजय पांडे पुत्र भुवन पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में शिक्षक के पद पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि वह अपने साथी शिक्षक चंद्र प्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए हुए थे। देर रात दोनों नई कार से वापस चंपावत लौट रहे थे इसी दौरान नानकमत्ता क्षेत्र में उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार टोयोटा फॉर्च्यूनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई हादसे में शिक्षक संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी चंद्र प्रकाश जोशी बाल बाल बच गए ।हालांकि उन्हें भी काफी चोटे आई हैं।

वहीं फॉर्च्यूनर सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे में एक अन्य युवक की मौत की भी पुष्टि हुई है ।मृतक की पहचान आवास विकास कॉलोनी किच्छा निवासी दीपांत सिंघल पुत्र पवन कुमार सिंघल के रूप में हुई है ।हादसे में घायल 27 वर्षी मनप्रीत सिंह पुत्र विश्वचल सिंह निवासी किच्छा ,तथा 35 वर्षीय चंद्रप्रकाश जोशी पुत्र त्रिलोक चंद्र जोशी निवासी चंपावत का सितारगंज अस्पताल में उपचार चल रहा है अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलती पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया ।

दोनों सवो को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया है। शिक्षक संजय पांडे अपने पीछे पत्नी तीन बच्चों, माता-पिता और दादी को छोड़ गए हैं वह शिक्षा जगत के साथ-साथ भजन गायकी के क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है ।स्थानीय लोगों ,शिक्षको और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
