Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल:एसडीएम धारी के0एन0 गोस्वामी की अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही अवैध खनन में लगी जे०सी०बी० सीज

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 13, 2025

एसडीएम धारी के एन गोस्वामी की अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही अवैध खनन में लगी जे०सी०बी० सीज नैनीताल जिले में अवैध खनन पर लगातार कार्यवाही गतिमान है। तहसील धारी के ग्राम सुन्दरखाल में जेसीबी से अवैध उत्खनन की सूचना एवं शिकायत प्राप्त होने पर उपजिलाधिकारी धारी के0एन गोस्वामी द्वारा तहसीलदार धारी को तत्काल औचक निरीक्षण कर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार धारी द्वारा जेसीबी को सीज करते हुए जेसीबी मालिक मुहम्मद नाजिम निवासी वार्ड न० 6, ब्लॉक रोड भीमताल जिनके द्वारा बिना अनुमति ग्राम सुन्दरखाल के तोक श्रीचंद टापू, तहसील धारी में श्रीमती सुधा गर्न पत्नी अनिल गर्ग निवासी गाजियाबाद उ०प्र० की क्रयशुदा नाप भूमि में अवैध उत्खनन कर भू कटान होना पाया गया। जे०सी०बी० मशीन की बरामदगी कर सीजर उपरांत थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर को विधिवत् सुपुर्दगी करायी जा रही है। इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी धारी के एन गोस्वामी ने अवगत कराया कि उक्त भू स्वामी एवं जेसीबी वाहन स्वामी द्वारा बिना अनुमति जेसीबी मशीन उत्खनन कार्य / समतलीकरण हेतु प्रयोग में लायी जा रही थी। उत्तराखण्ड खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण का निवारण) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2024 के नियम 14 के उप नियम 2 के कमांक 7 में बिना अनुमति जे०सी०बी० मशीन प्रयोग करने की दशा में दो लाख रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किये जाने का प्रावधान निहित है उक्त के क्रम में बिना अनुमति जेसीबी मशीन प्रयोग करने के एवज में उक्त दोषियों पर दो लाख रूपये के अर्थदण्ड आरोपण की संस्तुति जिलाधिकारी को की गई है।

जरूरी खबरें