Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:भवाली रातीघाट बाईपास में भीषण सड़क हादसा दो महिलाओं सहित पांच की मौत। मुख्यमंत्री ने जताया दुख।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 21, 2026

भवाली में भीषण सड़क हादसा दो महिलाओं सहित पांच की मौत। मुख्यमंत्री ने जताया दुख।

दुर्घटना में खटीमा के पति पत्नी सहित दो बच्चों की मौत।

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जहा आज गुरुवार दोपहर 2:00 बजे के लगभग भवाली रातीघाट बाईपास सड़क में ढेला गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में पति पत्नी व दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस ,एसडीआरएफ एनडीआरएफ व फायर टीम के द्वारा गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया ।दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए है।

रेस्क्यू टीमों के द्वारा सभी सवो को खाई से बाहर निकाल लिया गया है पुलिस के द्वारा मर्तकों की जानकारी जुटाई जा रही है। वही इस भीषण सड़क दुर्घटना में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताते हुए मात्रकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। तथा अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस भीषण दुर्घटना से भवाली क्षेत्र में सन्नाटा छा गया।जानकारी के अनुसार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष), निवासी खटीमा सीमा कैड़ा चुफाल (45 वर्ष), पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल,वासु चुफाल (19 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल,रवी चुफाल (12 वर्ष), पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल,अनुज कुमार मिश्रा (34 वर्ष), पुत्र दया सागर मिश्रा, निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम, आलम नगर, लखनऊ (वाहन चालक)

जरूरी खबरें