Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट के मेहुल का सेना में अधिकारी पद पर चयन। लोहाघाट खुशी की लहर।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 24, 2025

लोहाघाट निवासी मेहुल खर्कवाल सेना में अधिकारी बनेंगे।लोहाघाट के प्रतिष्ठित व्यापारी गणेश दत्त खर्कवाल एवं सुधा खर्कवाल के सुपुत्र मेहुल खर्कवाल सेना में अधिकारी बने।मेहुल ने ऑल इंडिया में 211वीं रैंक हासिल कर लोहाघाट क्षेत्र का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया है।मेहुल ओटीए चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त करके सेना में अधिकारी बनेंगे।मेहुल ने बताया कि 8वीं बार में उन्हें यह सफलता मिली है। इस दौरान उनके परिवार मित्रों ने उनका मनोबल नहीं टूटने दिया । मेहुल ने कहा लगातार परिश्रम से सफलता कदमो को चूमती है।मेहुल की प्रारंभिक शिक्षा ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट से हुई ।उन्होंने 12वीं की परीक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल से प्राप्त करते हुए स्नातक नोयडा किया तथा।अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहते हुए सीडीएस की परीक्षा पास कर भारतवर्ष में 211 स्थान प्राप्त किया है.lमेहुल बचपन से ही होनहार और लगनशील रहे है, उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता पिता, बड़े भाई और परिवार को दिया है.l।उन्होने अपनी सफलता पर युवाओं को एकाग्रचित होकर लक्ष्य प्राप्ति हेतु जुटने का आह्वान किया। मेहुल की इस शानदार सफलता पर राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, सतीश चंद्र पांडे, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भूपाल सिंह मेहता, एडवोकेट नवीन मुरारी,सचिन जोशी, सतीश मुरारी, कीर्ति बगोली, भैरव दत्त राय, मनीष जुकरिया,बिक्की ओली, दानू सुतेड़ी,कैप्टन रघुवीर, कैप्टन आर एस देव, सतीश चंद्र खर्कवाल, नरेश भट्ट, सहित कई व्यापारियों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

जरूरी खबरें