Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : माँ बाराही धाम देवीधुरा में बगवाल मेले की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न: भव्य होगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 18, 2025

21 सेक्टरो में बटा मेला क्षेत्र

देवीधुरा बग्वाल मेले को लेकर प्रशासन सक्रिय, सुरक्षा, सफाई और सटल सेवा सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चितजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सभागार में ऐतिहासिक देवीधुरा बग्वाल मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि देवीधुरा मेला आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है, जिसकी गरिमा को बनाए रखते हुए समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध और प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय से कार्य करते हुए सुरक्षा, सफाई, परिवहन, चिकित्सा, पेयजल एवं विद्युत जैसी मूलभूत सेवाओं को सुदृढ़ करें।बैठक में उपजिलाधिकारी नीतू डागर ने बग्वाल हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस बार पूरे मेला क्षेत्र को 21 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें पटवारी एवं कानूनगो की ड्यूटी लगाई जाएगी।मेले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु परिवहन विभाग द्वारा चिन्हित 10 पार्किंग स्थलों पर पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु इन स्थलों से 20 वाहन सटल सेवा के लिए प्रस्तावित किए गए हैं, जो लोगों को पार्किंग से मेला स्थल तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।मेला क्षेत्र की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए जिला पंचायत द्वारा मंदिर परिसर का रंग-रोगन कराया जा रहा है और सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। लो.नि.वि. लोहाघाट द्वारा परिक्रमा मार्ग के साथ साथ अन्य स्थलों की सफाई कराई जा रही है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जार्जर घरों की छतों से दृश्य ब्लॉक सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने दूध व डेयरी उत्पादों पर दर एवं समाप्ति तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने की सख्त हिदायत दी।चिकित्सा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल टीमों को सभी जरूरी सुविधाओं सहित उपयुक्त स्थानों पर तैनात किया जाए और बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।इसके अतिरिक्त मंदिर प्रांगण छत की मरम्मत और सुधार कार्य हेतु कुमाऊं मंडल विकास निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वह आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से संबंधित समस्त कार्य नियत समय में पूर्ण किए जाएं एवं आपसी समन्वय से जनसुरक्षा, सुविधा व शुचिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।बैठक में उप जिलाधिकारी पाटी नितेश डांगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें