Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

सूचना

: चम्पावत :4 जून को लोकसभा मतगणना डीएम व एसपी ने प्रेस वार्ता कर कहा सभी तैयारियां पूरी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 1, 2024
आगामी 4 जून को लोकसभा मतगणना डीएम व एसपी ने प्रेस वार्ता कर कहा सभी तैयारियां पूरी आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि जनपद चंपावत के दोनों विधानसभाओं 54-लोहाघाट एवं 55-चंपावत हेतु जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित मतगणना केंद्र वन पंचायत भवन तथा नगर पालिका हाल में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल में कोई भी कार्मिक, एजेंट, व्यक्ति मोबाइल नहीं ले जा पाए। इसे हेतु सभी के मोबाइल मतगणना स्थल के बाहर ही जमा कराए जाएं। इस हेतु 01 प्रभारी तथा कार्मिक तैनात किए जाए। दोनों विधानसभा में मतगणना 14 राउंड में संपन्न होगी इस हेतु 54 लोहाघाट में 14 मतगणना टेबल, 55 चंपावत में 12 मतगणना टेबल तथा दोनों विधानसभाओं में एक-एक एआरओ टेबल लगाए जा रही है। वही एसपी अजय गणपति कहा की थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना की जायेगी। बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणा शुरू की जाएगी।

जरूरी खबरें