Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: लोहाघाट:लो वोल्टेज व बिजली की आंख मिचोली से सीमांत क्षेत्र की परेशान जनता सीएम से करेगी शिकायत

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 2, 2024
लो वोल्टेज व बिजली की आंख मिचोली से सीमांत क्षेत्र की परेशान जनता सीएम से करेगी शिकायत विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत सुल्ला ,पाशम , रोसाल, कमलेडी , सेल्पेडू , डनगांव, पुंडिल आदि गांव के लोग काफी परेशान है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने कहा रात को क्षेत्र में बिजली की लो वोल्टेज व बिजली का गायब रहना आम बात हो गई है विभागीय अधिकारियों से कई बार कहने के बावजूद भी अधिकारियो के द्वारा समस्या का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है आए दिन गांव में बिजली कटौती रहती है जिस कारण बच्चों की पढ़ाई व अन्य कार्यों में काफी दिक्कते जनता को हो रही है ग्रामीणों ने कहा सीमांत क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है पर बिजली की आंख मिचोली के चलते क्षेत्र में पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सीमांत क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से करेंगे तथा विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा मालूम हो रविवार को मुख्यमंत्री धामी के द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था सुचारु करने के कड़े निर्देश दिए हैं पर सीएम के आदेश के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी संज्ञान लेते हुए नजर नहीं आ रहे हैं प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए वही विद्युत विभाग के अभियन्ता अशोक कुंवर ने बताया लाईन में फॉल्ट आया था जिसे ठीक कर दिया गया है तथा लो वोल्टेज की समस्या को ठीक कर दिया गया है

जरूरी खबरें