Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट/चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध।20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर दवा व्यापारियों का डीएम को ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध।20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर दवा व्यापारियों का डीएम को ज्ञापन

ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में 20 मई को समस्त देश के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। बंद को सफल बनाने के लिए चंपावत और लोहाघाट में दवा व्यापारियों की कवायद तेज हो गई है।आज गुरुवार को लोहाघाट में दवा व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर 20 मई को होने जा रहे बंद को लेकर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को ज्ञापन सोपा ।तो वही चंपावत में भी दवा व्यापारियों के द्वारा डीएम चंपावत मनीष कुमार को ज्ञापन दिया गया। जिला केमिस्ट्र एसोसिएशन चंपावत, उत्तरांचल औषधि व्यावसायी महासंघ, ड्रग एसोसिएशन लोहाघाट ने जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से बंद को सफल बनाने की अपील की है ।


मेडिकल स्टोर्स के संचालकों ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने की मांग की है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन चंपावत के जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती तथा ड्रग एसोसिएशन लोहाघाट के अध्यक्ष हेमचंद्र पुनेठा ने बताया कि कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाओं से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। कहा ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर एसोसिएशन 20 मई को चंपावत जिले के मेडिकल स्टोर बंद रखेगा। उन्होंने बताया सरकार के द्वारा भारी डिस्काउंट पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री शुरू कर दी है। जो दवा उपभोक्ताओं को बिना किसी चिकित्सक की सलाह के उपलब्ध की जा रही है इसके भविष्य में घातक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा ऑनलाइन दवा बिक्री के चलते मेडिकल स्टोर संचालकों की रोजी-रोटी पर भी बड़ा संकट पैदा हो रहा है। उन्होंने बताया मेडिकल स्टोर संचालकों पर सरकार के द्वारा कई नियम कानून थोपे गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक हर दवा बिक्री का स्टॉक मेंटेनें करते हैं। उसके बावजूद भी सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री कर उन लोगों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ कर रही है। जो कि मेडिकल स्टोर स्वामी होने नहीं देंगे । उन्होंने कहा इसके विरोध स्वरूप 20 मई को पूरे भारत के समस्त मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। उन्होंने समस्त दवा व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा जिस तरह ऑनलाइन व्यापार से व्यापारियों पर रोजी-रोटी का संकट छा रहा है अब सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री कर देश के मेडिकल स्टोर स्वामियों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा अगर सरकार ऑनलाइन दवा व्यापार को बंद नहीं करती है तो आगे आंदोलन को और ज्यादा उग्र किया जाएगा जिसके जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज्ञापन देने में। हेम पुनेठा, चंद्रशेखर उप्रेती नरेश कनौजिया, रवि फर्त्याल,नवल आर्य तिलक बोहरा, नितिन महरा, विलास विश्वास,संदीप, हरीश खर्कवाल राकेश पाटनी, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें