Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 27, 2026

युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

120 किलोमीटर की दूरी दौड़कर की पार

कहते हैं भक्ति में ही शक्ति है। चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मानाढुंगा निवासी युवा पवन रेसवाल ने सावन के पवित्र मास में टनकपुर की पवित्र शारदा नदी से जल भरकर 120 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर आज सावन के सोमवार पर क्षेत्र के प्रसिद्ध हरेश्वर महादेव पहुंच कर शारदा के पवित्र जल से महादेव का अभिषेक किया। 120 किलोमीटर की अधिकतर दूरी को पवन ने दौड़कर पार किया। युवा पवन ने बताया वह महादेव के भक्त हैं और और उन्होंने इस बार मां शारदा के पवित्र जल से महादेव का अभिषेक किया। पवन ने बताया भक्ति में शक्ति है इसलिए मार्ग की कठिनाई को भगवान भोलेनाथ सरल बना देते हैं। पवन ने यह कठिन यात्रा मात्र एक दिन में तय की है ।हरेश्वर महादेव में जल चढ़ाने के बाद पवन मां अखिलतारणी पहुंचे जहां उनके द्वारा मां का आशीर्वाद लिया गया। पवन की भक्ति की क्षेत्र वासियों ने सराहना की है। पवन माना ढुंगा के ग्राम प्रधान योगेश रेसवाल के भतीजे हैं।

जरूरी खबरें