Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:तल्ला बापरू सड़क को घोषणा में शामिल करने के लिए ग्रामीणों ने सीएम धामी को दिया धन्यवाद।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 6, 2026

तल्ला बापरू सड़क को घोषणा में शामिल करने के लिए ग्रामीणों ने सीएम धामी को दिया धन्यवाद।चंपावत जिले की तल्ला बापरू सड़क लंबे समय से बदहाल बनी हुई थी ।लंबे समय से ग्रामीण सड़क के सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अपने लोहाघाट दौरे के दौरान सड़क को अपनी घोषणाओं में शामिल किया है ।जिसके लिए समस्त ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उमेश बिष्ट ने बताया सड़क लंबे समय से बदहाल थी तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। उन्होंने बताया उनके द्वारा पूर्व में भी सीएम कैंप कार्यालय में पत्र दिया गया था। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जन समस्या का संज्ञान लेते हुए अपने लोहाघाट दौरे के दौरान सीएम घोषणा में इस सड़क को शामिल किया है। जिसके लिए वह समस्त तल्ला बापरू क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने बताया यह सड़क एनएच से तल्ला बापरू, बयोली, गविनाडा, तथा गैरी, तल्ला गविनाडा सहित 06 गांव को जोड़ती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द बजट की स्वीकृति कर सड़क के सुधारीकरण की मांग की। तथा समस्त ग्रामीण की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया। इस दौरान भूपाल बिष्ट ,रमेश शर्मा ,उमेश बिष्ट उर्फ गुटा , निर्मल बिष्ट, अशोक सिंह, नवीन जोशी ,प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।.

जरूरी खबरें