Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कलीगांव के ग्रामीणों का विकास प्राधिकरण में शामिल न होने का ऐलान दर्ज की आपत्ति।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 23, 2026

कलीगांव के ग्रामीणों का विकास प्राधिकरण में शामिल न होने का ऐलान दर्ज की आपत्ति।

जबरन शामिल किए जाने पर आंदोलन की दी चेतावनी।

शासन के दिशा निर्देश पर चंपावत व लोहाघाट में मास्टर प्लान 2041 के तहत नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। मास्टर प्लान 2041 के तहत लोहाघाट नगर के अलावा चार ग्राम सभाओं को भी शामिल किया गया है। इसके बाद नगर वह ग्राम सभाओं को विकास प्राधिकरण में शामिल किया जाएगा। जिसके लिए शासन के द्वारा 31 जुलाई तक सुझाव व आपत्ति मांगी गई है। वही मास्टर प्लान 2041 में शामिल किए गए लोहाघाट के निकटवर्ती ग्राम सभा कलीगांव के ग्रामीणों ने मास्टर प्लान 2041 में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। ग्रामीणों ने प्राधिकरण का जोरदार विरोध करते हुए आज बुधवार को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी लिखित आपत्ति दर्ज की। ग्रामीणों ने कहा वह किसी भी कीमत पर प्राधिकरण के अंदर नहीं आना चाहते हैं। उन्होंने कहा विकास प्राधिकरण के नियम लागू होते ही उनकी भूमि व जंगलों पर प्राधिकरण के नियमों के तहत बंदिश लग जाएगी कहा किसी भी कीमत पर विकास प्राधिकरण के नियमों में नहीं बधना चाहते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा जब मास्टर प्लान 2041 की सर्वे हो रही थी तो प्रशासन के द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई ना ही ग्रामीणों के साथ कोई बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से उनकी ग्राम सभा कलीगांव को मास्टर प्लान 2041 से दूर रखने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जबरन उनकी ग्राम सभा को विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया तो सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।मामले को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा आज उनके द्वारा प्राधिकरण में शामिल न किए जाने को लेकर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। मामले मे नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारियों ने बताया अभी मामले में सिर्फ सर्वे चल रही है ग्रामीणों के सुझाव व आपत्तियों के बाद ही मास्टर प्लान 2041 को लागू किया जाएगा।मालूम हो मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोहाघाट क्षेत्र में कुछ लोग योजना का समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग योजना का विरोध। प्रशासन के द्वारा 31 जुलाई तक मास्टर प्लान 2041 को लेकर सुझाव वह आपत्तियां मांगी गई है। विरोध जताने में दिनेश पुजारी ,पंकज मेहता, किरन राय ,अनिल पुजारी, सूरज पुजारी ,पंकज पुजारी, रमेश मेहता ,हयात मेहता ,गोपाल पुजारी, भूपेश राय ,डूंगर मेहता ,राकेश मेहता ,दीपक पुजारी, हरीश राय ,बंशीधर राय , महेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें