Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लीसा डिपो में पलटा मुर्गियों से भरा वाहन चालक व पत्नी चोटिल कई मुर्गियों की मौत।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

लीसा डिपो में पलटा मुर्गियों से भरा वाहन चालक व पत्नी घायल कई मुर्गियों की मौत।

बरेली से मुर्गी भरकर जा रहा था धारचूला पोल्ट्री स्वामी को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लीसा डिपो के पास आज शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब मुर्गियों से भरा पिकअप वाहन U K 18 CA7992 मोड में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। दुर्घटना में वाहन चालक यामीन निवासी बरेली व उसकी पत्नी चोटिल हो गए ।वही दुर्घटना में 200 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। जेसीबी की मदद से वाहन को सड़क से हटाकर सीधा किया गया। चालक यामीन ने बताया वह बरेली से मुर्गी भरकर धारचूला की ओर जा रहा था तभी यह दुर्घटना घटित हो गई।

लोगों के मुताबिक वाहन मोड पर अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलटा अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। दुर्घटना में पोल्ट्री फार्म स्वामी को काफी नुकसान हुआ है। चालक के मुताबिक वह मुर्गियों को छोड़ने के साथ-साथ अपनी पत्नी को पहाड़ों में घूमाने के लिए ला रहा था।

जरूरी खबरें