Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने पौध रोपण कर धूमधाम से मनाया हरेला।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 16, 2025

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने पौध रोपण कर धूमधाम से मनाया हरेला।उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा पाटन द्वारा ग्राम सभा बलाई में हरेला पर्व के उपलक्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा प्रबंधक अक्षय चतुर्वेदी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के 25 से अधिक पौधे रोपित किए गए। सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक प्रकाश सिंह करायत और बैंक के कार्यालय सहायक विमल राघव ने भी पौधारोपण में सक्रिय सहभागिता निभाई। स्थानीय बालिकाओं ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया।उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा पाटन का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय कदम है। बैंक का यह कार्यक्रम हरेला पर्व के महत्व को दर्शाता है और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है।कार्यक्रम के आयोजन के लिए शाखा प्रबंधक अक्षय चतुर्वेदी और उनकी टीम को बधाई दी गई । शाखा प्रबंधक ने कहा इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जरूरी खबरें