Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सिंगदा में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त चालक सहित तीन लोग मामूली रूप से चोटिल।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 6, 2026

सिंगदा में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त चालक सहित तीन लोग मामूली रूप से चोटिल।

नाचनी से खटीमा जा रहा था वाहन बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

घाट लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में आज शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के नाचनी से खटीमा जा रहा मैक्स वाहन संख्या uk05 ta 3220 सिंगदा घाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा ।दुर्घटना में वाहन चालक सहित तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्वामी मदन सामंत ,भुवन सिंह व अन्य वाहन चालक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मैक्स में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर घाट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दुर्घटना की जानकारी ली गई। वाहन चालक खटीमा निवासी कविंद्र सिंह ने बताया अचानक स्टेरिंग लॉक होने की वजह से यह हादसा हुआ है ।उन्होंने बताया वाहन में उनके अलावा दो सवारियां थीं जिन्हें मामूली चोटे आई हैं। मदन सामंत ने बताया गनीमत रही वाहन खेत में अटक गया अन्यथा वाहन कई फुट नीचे जा गिरता। जिससे जान माल का नुकसान हो सकता था उन्होंने बताया दुर्घटना में चोटिल हुई सवारी दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हो चुकी है। मालूम हो होटल स्वामी मदन सामंत इस क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं में बचाव के लिए सबसे पहले पहुंचते हैं कई घायलों की वह अभी तक जान बचा चुके हैं।

जरूरी खबरें