Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :23 वे वर्ष में प्रवेश करने जा रही बिसंग की रामलीला की तालीम जोरों पर। भव्य होगा लीला का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 6, 2025

23 वे वर्ष में प्रवेश करने जा रही बिसंग की रामलीला की तालीम जोरों पर।लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र की प्रसिद्ध रामलीला इस वर्ष अपने 23वे वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। रामलीला को भव्य व दिव्य बनाने के लिए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल के दिशा निर्देश पर तालीम मास्टरों के द्वारा रामलीला के विभिन्न पात्रों के कलाकारों को गहन तालीम देते हुए अभिनय की बारीकियां सिखाई जा रही है। सीता की कलाकार महिमा मोनी, रावण के कलाकार मनोज मुरारी के साथ-साथ भगवान राम लक्ष्मण व अन्य कलाकारों के द्वारा काफी गहनता के साथ तालीम ली जा रही है। ताकि 23 वे वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला का आयोजन भव्य हो।कमेटी अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल ने बताया सभी कलाकार पूर्ण मनोयोग से अभिनय की तालीम ले रहे हैं। कहा इस वर्ष रामलीला का काफी भव्य आयोजन होने जा रहा है। तालीम में उत्तम फर्त्याल ,राजू फर्त्याल, महेश मुरारी, प्रकाश मुरारी, सोम करायत ,कार्तिक ,भगवान सिंह आदि के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।

जरूरी खबरें