Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:बारिश ने खोली नगर पालिका की बंद नालियों की पोल महिला के घर में घुसा पानी

Laxman Singh Bisht

Sat, May 17, 2025

बारिश ने खोली नगर पालिका की बंद नालियों की पोल महिला के घर में घुसा पानीलोहाघाट में आज शनिवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका लोहाघाट की बंद पड़ी नालियों की पोल खोल कर रख दी। लोहाघाट के गोरखा नगर में नालियां बंद होने के चलते बरसात का गंदा पानी गोरखा नगर की रहने वाली गरीब महिला सुनीता देवी के घर में घुस गया। जिससे सुनीता देवी को काफी नुकसान पहुंचा है। सुनीता देवी ने बताया उनके घर के सामने से जाने वाली पालिका की नाली लंबे समय से बंद पड़ी है। कई बार नाली खुलवाने की मांग की गई पर पालिका के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बताया आज हुई मूसलाधार बारिश से बरसात का पानी नालियों से होता हुआ उनके घर के भीतर घुस गया जिस कारण उनके घर के भीतर रखा पूरा सामान खराब हो गया। सुनीता देवी ने पालिका के अधिशासी अधिकारी से बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग करते हुए उनके नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। सुनीता देवी ने बताया नालियों से बहता हुआ पूरा गंदा पानी उनके साथ साथ अन्य लोगों के घर में घुस रहा है। अगर जल्द नाली नहीं खोली गई तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। कहा आज भी उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर किसी तरह गंदे पानी को घर के भीतर से बाहर निकाला। मालूम हो डीएम चंपावत के द्वारा पालिका, लोक निर्माण विभाग,जिला पंचायत व एन एच के अधिकारियों को बंद पड़ी नालियों को खोलने के निर्देश दिए गए है पर उसके बावजूद भी बंद पड़ी नालियों को नहीं खोला गया । बंद पड़ी नालियां लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। पालिका ने संज्ञान लेना चाहिए।

जरूरी खबरें