Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अय्याशियों का अड्डा बना लोहाघाट का डाक बंगला चारों ओर बिखरी पड़ी है शराब की खाली बोतले खूबसूरती को लगा ग्रहण।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 30, 2025

अय्याशियों का अड्डा बना लोहाघाट का डाक बंगला चारों ओर बिखरी पड़ी है शराब की खाली बोतले खूबसूरती को लगा ग्रहण।सन 1911 में बने लोहाघाट के खूबसूरत डाकबंगले की गिनती उत्तर प्रदेश के खूबसूरत डाक बंगलो में होती थी ।कई दिग्गज राजनेता व बड़े अधिकारी इस खूबसूरत डाक बंगले में रह चुके है ।उत्तराखंड राज्य बनते ही लोहाघाट के इस डाक बंगले की खूबसूरती में ग्रहण लगना शुरू हुआ। आजकल यह डाक बंगला नशेड़ियों का अय्याशी का अड्डा बना हुआ है ।डाक बंगले के चारों ओर शराब व प्लास्टिक की खाली बोतले बिखरी पड़ी है। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।पर इस ऐतिहासिक धरोहर की देखभाल करने वाले लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मूक दर्शक बने हुए है। अब डाक बंगला और एनxसी भवन राजनेताओं व अधिकारियों के विश्राम का नहीं नशेड़ियों का स्वर्ग बन चुका है।खूबसूरत डाक बंगले की दुर्दशा देख लोगों में काफी आक्रोश है ।पूर्व सभासद राजकिशोर शाह ने कहा आज इस ऐतिहासिक डाक बंगले की दुर्दशा देख काफी दुख हो रहा है अराजक तत्वों का यह अड्डा बन चुका है ।शाह ने कहा डाक बंगले के चारों ओर शराब की खाली बोतले व कचरा पड़ा है लेकिन लोक निर्माण विभाग लोहाघाट व नगर पालिका के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है देवदार बनी को डंपिंग जोन बना दिया गया है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है ।शाह ने प्रशासन से इस ऐतिहासिक डांक बंगले का रखरखाव करने व नशेड़ियों से डाक बंगले को बचाने की मांग की है। कुल मिलाकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही डाक बंगले पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

जरूरी खबरें