Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मध्यगंगोल खेतीखान के राजू बिष्ट सेना में बने अधिकारी क्षेत्र का नाम किया रोशन ।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 24, 2025

अपनी मेहनत से किसान के बेटे ने सिपाही से अधिकारी तक का सफर किया तय क्षेत्र में खुशी की लहर। चंपावत जिले के मध्य गंगोल (खेतीखान) के लड़ी ग्राम सभा के रहने वाले राजू बिष्ट पुत्र प्रहलाद सिंह ने सेना में स्थाई कमीशन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है जुलाई से राजू बिष्ट सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण लेंगे राजू बिष्ट के भारतीय सेना में अफ़सर बनने पर पूरे क्षेत्र में खुशी के लहर दौड़ गई है। क्षेत्र वासियों ने राजू बिष्ट व उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी है। भाजपा खेतीखान मंडल अध्यक्ष बबलू देऊ ने बताया राजू बिष्ट की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर खेतीखान तथा 12वीं की परीक्षा उन्होंने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट से पास की जिसके बाद राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। राजू दिसंबर 2020 में 12 कुमाऊं में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए। लेकिन राजू की उड़ान अभी बाकी थी राजू ने अपनी मेहनत के बल पर सेना में कमीशन हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताया राजू का परिवार खेतीखान में निवास करता है राजू के पिता खेती-बाड़ी करते हैं तथा मां श्रीमती निर्मला बिष्ट ग्रहणी है। राजू बिष्ट की शानदार सफलता पर अशोक मेहरा , संदीप डिक्टिया, लड़ी ग्राम प्रधान प्रशासन दीपक देऊ, प्रकाश देऊं , किशोर जुकरिया ,नवीन बोहरा ,सहित पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत प्रशासन ज्योति राय ,दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे ,विजय बोहरा, ,देवकीनंदन खर्कवाल, गोपाल मनराल एवं समस्त खेतीखान व मध्य गंगोल क्षेत्र वासियों ने शुभकामनाएं दी है।

जरूरी खबरें