Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विधायक अधिकारी ने पऊं (सुई)के अनुचित तोक की पेयजल समस्या का किया समाधान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 18, 2025

विधायक अधिकारी ने पऊं (सुई)के अनुचित तोक की पेयजल समस्या का किया समाधान।लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी आज अपनी विधानसभा लोहाघाट के पऊं (सुई )ग्राम सभा के अनुसूचित तोक में पहुंचे। जहा विधायक अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। ग्रामीणों ने गांव मे हो रही पेयजल की समस्या को प्रमुखता से विधायक के सामने रखा तथा समस्या के समाधान की मांग की। मामले में विधायक अधिकारी ने समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए जल संस्थान के अभियंताओं को मौके पर बुलवाया तथा पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। जिस पर जल संस्थान के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान किया। इसके अलावा विधायक अधिकारी के द्वारा कई अन्य समस्याओं का भी समाधान मौके पर किया गया तथा फोन द्वारा संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। ग्रामीणों के द्वारा समस्या के समाधान के लिए धन्यवाद दिया।इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोरा, मंटू ओली,बसंत चतुर्वेदी, मुकुल ओली भगवान राम, कालूराम, रूपा देवी, बसंती देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें