Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट।पहाड़ी फलों से गुलजार हुआ लोहाघाट का बाजार किसानों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों के खिले चेहरे।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 19, 2025

किसानों ने प्रशासन से लोहाघाट में सब्जी मंडी खोलने की उठाई मांग।लोहाघाट।इस समय जहां मैदानी क्षेत्रो से फल व सब्जियां उत्पादन की कमी के चलते पर्वतीय क्षेत्रो में नहीं पहुंच पा रही। तो वहीं पर्वतीय क्षेत्र के किसानों के द्वारा अपनी कड़ी मेहनत से खेतों में उगाए गए फल व सब्जियां भरपूर मात्रा में स्थानीय किसानों के द्वारा लोहाघाट बाजार में पहुचाया जा रहा है। जिन्हें ग्राहकों के द्वारा हाथों हाथ लिया जा रहा है। जिससे किसानों व स्थानीय फल सब्जी व्यापारियों के हौसले बुलंद है। बड़ी मात्रा में स्थानीय सब्जियों व फलों की बिक्री होने से किसानों के साथ-साथ स्थानीय फल सब्जी व्यापारी अच्छा रोजगार कर रहे हैं। स्थानीय फल सब्जी व्यापारी उमेश चंद्र व पुष्कर भारती ने बताया वर्तमान में मुक्तेश्वर से सेव और लोहाघाट क्षेत्र से ककड़ी ,आडू, नाशपाती,आम, शिमला मिर्च, आलू आदि फल व सब्जिया बड़ी मात्रा में बाजार पहुंच रही है।जिन्हें ग्राहकों के द्वारा हाथों हाथ लिया जा रहा है। जिससे किसानों के साथ-साथ उन्हें भी अच्छा लाभ पहुंच रहा है। कहा इस समय पहाड़ी उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग चल रही है। उन्होंने प्रशासन से लोहाघाट में सब्जी मंडी खोलने की मांग की है ताकि किसानों के उत्पाद आसानी से बिक सके। वहीं फल व सब्जियों का अच्छा उत्पादन होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। इस समय लोहाघाट से बड़ी मात्रा में फल व सब्जियां बाहर को भेजी जा रही है।

जरूरी खबरें