Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:36वीं वाहिनी आईटीबीपी में गूंजा क्रिकेट का उत्साह।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 14, 2026

36वीं वाहिनी आईटीबीपी में गूंजा क्रिकेट का उत्साह।

खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित हुई रोमांचक प्रतियोगिताएं।लोहाघाट। 36वीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर में कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जवानों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना था। प्रतियोगिता ने बल के जवानों में उत्साह, जोश और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।प्रतियोगिता के तहत महिला जवानों और हिमवीर जवानों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग के मैच में टीम ‘ए’ ने अनुशासित खेल, बेहतरीन टीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर 9 विकेट से जीत दर्ज की। सिपाही पुष्पा कुमारी को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।हिमवीर और कमांडेंट टीम के बीच हुए मुकाबले में 36वीं वाहिनी की टीम ने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए 6 विकेट से विजय हासिल की। इस मैच में सिपाही/जीडी आजाद को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। तीसरे मुकाबले में प्रबंधक समन्वय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें सिपाही/जीडी आदिल को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।मैचों के दौरान अंपायर की भूमिका उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह और सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह ने निभाई। वहीं कमेंट्री की जिम्मेदारी उप निरीक्षक महेश परीक और सहायक उप निरीक्षक केवलानंद ने संभाली।समापन अवसर पर विजेता टीमों को सेनानी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जवानों को मानसिक और शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं, जो राष्ट्र सेवा के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर 36वीं वाहिनी के द्वितीय कमान बेगराज मीणा, सहायक सेनानी गौरव कुमार, जितेंद्र रावत, मनमोहन सिंह, गिरिस कुमार दत्ता, सूबेदार मेजर दिनेश सिंह बिष्ट सहित अनेक अधिकारी एवं हिमवीर उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें