Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

चंपावत:तय समय पर निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम हुये सख्त

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:गुमदेश में धूमधाम व ढोल नगाड़ों के साथ निकाला चमू देवता का रथ।चमू देवता के जयकारों से गूंजा गुमदेश

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 7, 2025

हजारों की तादाद में भक्तों ने लिया चमू देवता का आशीर्वाद। 12 गांव के जत्थों ने की मंदिर की परिक्रमा।लोहाघाट ब्लॉक के गुमदेश क्षेत्र के तीन दिनी ऐतिहासिक चैतोला मेले मे आज मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी के दिशा निर्देश पर मुख्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही चमू देवता मंदिर मे भक्तों की भारी भीड़ रही।पंडित शंकर दत्त पांडे के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की गई तथा 12 गांव से आए जत्थों के द्वारा ढोल नगाड़ों व लाठी डंडों के साथ मंदिर की परिक्रमा की ।इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे ।सभी जत्थों के द्वारा ढोल नगाड़ों व चमू देवता के जयकारों के साथ मंदिर की परिक्रमा की । मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी के दिशा निर्देश में चल रहे चेतोला मेल को लेकर पूरे गुमदेश क्षेत्र में भारी उत्साह है। आज सुबह मड़ गांव मे विधिवत पूजा अर्चना के बाद दोपहर को चमू देवता के रथ में चमू देवता के धामी राहुल सिंह धामी सवार हुए ।ढोल नगाड़ों व जोश ख़रोश के साथ भक्त मड़ से जमानीगढ़ व चौपता होते हुए रस्सो के सहारे उबड़ खाबड़ रास्तों को पार कर चमू देवता के रथ को मुख्य मंदिर तक लाए ।इस दौरान सभी गांव के ग्रामीणों ने बारीबारी से चमू देवता के रथ को कंधा दिया।महिलाएं चमू देवता के जयकारे लगाते हुए रथ के पीछे-पीछे चल रही थी। मुख्य मंदिर पहुंचने पर रथ ने ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर की परिक्रमा की । मंदिर में मौजूद हजारों लोगों ने चमू देवता का आशीर्वाद लिया । इस दौरान चमू देवता के जयकारों से पूरा गुमदेश गूंज उठा। भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना कर चमू देवता को विशेष तौर पर बनाए गए चावल के पापड़ों का प्रसाद चढ़ाया गया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। मेले में दूर-दूर क्षेत्र से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हुई है जहां क्षेत्र वासियों ने बड़ी संख्या में खरीदारी कर मेले का भरपूर आनंद लिया मेले में दूर-दूर क्षेत्र से हजारों लोग पहुंचे हुए थे। मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी ने बताया कल 8 अप्रैल को पसेरा के साथ मेले का समापन किया जाएगा उन्होंने मेले के भव्य आयोजन के लिए समस्त सहयोगियों ,क्षेत्र वासियों व पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम नीतू डांगर ,तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत,मोहित पाठक,नर सिंह धौनी , पंडित मदन कलौनी ,खीमराज धौनी ,कल्याण चंद ,राहुल धामी युगल किशोर धौनी, देव सिंह धोनी ,जोगा सिंह धोनी, कुंवर सिंह, मान सिंह धौनी ,हरक सिंह भंडारी, दीनू धौनी , ओंकार धौनी, मदन धौनी , डुंगर प्रथोली सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें