Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:कल से आयोजित होगा कनेडी कालेशन मंदिर में 3 दिनी देवी महोत्सव।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 29, 2025

कल से आयोजित होगा कनेडी कालेशन मंदिर में 3 दिनी देवी महोत्सव।लोहाघाट ब्लॉक के कनेडी गांव के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में कल से 4 दिवसीय देवी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा,जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।महोत्सव समिति संयोजक डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस 30 जून को समस्त देव डांगरों का स्थानीय भीम पादुका तीर्थ में स्नान ,गोदान ,अखंड दीप एवं अखंड धूनी प्रज्वलन ,भजन कीर्तन किया जाएगा।महोत्सव के द्वितीय दिवस में नित्य पूजन,सुंदर कांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

तृतीय दिवस में नित्य पूजन ,दुर्गा सप्तशती पाठ,मंदिर परिसर में वृक्षारोपण,जवान उठाना,रात्रि भजन संध्या, झोड़ा गायन एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के समापन दिवस 3 जुलाई आषाढ़ शुक्ल महाअष्टमी को मुख्य मेला आयोजित किया जाएगा ,जिसमें मां भगवती एवं मां कालिका की भव्य एवं दिव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।महोत्सव के आयोजन में संरक्षक शिव दत्त जोशी,रेंजर दीप जोशी,प्रदीप चंद्र जोशी,कैलाश चंद्र जोशी,प्रकाश चंद्र जोशी,दीप जोशी,राम दत्त जोशी,भुवन पांडेय,महेश पांडेय,नरेश पांडेय,गोविंद पांडेय,प्रमोद जोशी,निक्कू जोशी,सुभाष जोशी लोकेश ,आशुतोष ,दीपक टम्टा,बद्री राम,प्रकाश राम,सोनू राम आदि जुटे हुए हैं।

जरूरी खबरें