Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से पूर्व विधायक फर्त्याल की बेटी सुष्मिता ने पेश की मजबूत दावेदारी।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से पूर्व विधायक फर्त्याल की बेटी सुष्मिता ने पेश की दावेदारी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शनिवार को आचार संहिता लगते ही अब लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दावेदार सामने आने लगे है। लोहाघाट ब्लॉक में 10 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। लोहाघाट की जिला पंचायत सीट पाटन पाटनी से इस बार महिलाओं के लिए जिला पंचायत सदस्य पद आरक्षित किया गया। पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य सदस्य पद के लिए इस बार लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अपनी बेटी सुष्मिता फर्त्याल को मैदान में उतारा है। सुष्मिता ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी हैं। सुष्मिता फर्त्याल इस सीट की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। उन्हें अपने पिता की क्षेत्र में लोकप्रियता व राजनीतिक दूरदर्शिता का भरपूर लाभ मिलेगा। पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भाजपा के दिग्गज नेता होने के साथ-साथ क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। पूर्व विधायक फर्त्याल ने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से इस बार योग्य,शिक्षित युवा प्रत्याशी सुष्मिता फर्त्याल को अपना आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की है। कहा उनका हमेशा एक ही उद्देश्य रहा क्षेत्र का विकास। वही सुष्मिता फर्त्याल ने भी क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद देकर जीत दिलाने की अपील की है।कहा अपने जिला पंचायत क्षेत्र में वह अधिक से अधिक विकास करने का उद्देश्य लेकर मैदान में उतरी है। मालूम हो पूर्व में सुष्मिता की माता श्रीमती सुषमा फर्त्याल भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। सुष्मिता एमएससी करने के बाद वर्तमान में पीएचडी कर रही है।

जरूरी खबरें