Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ग्राम सभा पाटन पाटनी के विश्वकर्मा तोक में तूफान ने मचाई तबाही

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

ग्राम सभा पाटन पाटनी के विश्वकर्मा तोक में तूफान ने मचाई तबाही

लोहाघाट के पाटन पाटनी ग्राम सभा के विश्वकर्मा तोक में आज रविवार दोपहर को आए तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया है। कनिष्ठ उप प्रमुख प्रकाश चंद्र एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया तूफान से सुनीता देवी पत्नी जीवन राम , मीना देवी पत्नी पवन कुमार, रेखा देवी पत्नी गिरीश राम, दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार, संजय कुमार पुत्र गिरीश राम की गोशाला की छत उड़ गई है तो वही ग्रामीण श्याम राम के निर्माणधीन भवन की दो दीवार टूट गई हैं

तथा मंजू देवी के मकान के पत्थर भी गिर गए हैं। उन्होंने बताया गनीमत रही गांव में किसी भी प्रकार की जनहानि व पशु हानी नहीं हुई। लेकिन तूफान से ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है। कनिष्ठ प्रमुख व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता की मांग की है। मालूम हो आज आए तूफान से कई जगह लोगों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर जानकारियां जुटा कर लोगों की मदद को आगे आ रहा है। तो वहीं अब टिन की छत वाले मकान व गौशालाएं ग्रामीणों के लिए सर दर्द बन गए है।

जरूरी खबरें