Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:राज्य निर्वाचन प्रेक्षक ने लोहाघाट में संभाला कार्यभार, मझेड़ा बूथ का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 21, 2025

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक ने मझेड़ा बूथ का किया स्थलीय निरीक्षणराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से विकासखंड लोहाघाट एवं पाटी के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया।प्रेक्षक मर्तोलिया का कैंप कार्यालय डाक बंगला, लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट, जनपद चंपावत में स्थापित किया गया है। निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी, सुझाव या शिकायत हेतु अभ्यर्थी अथवा कोई भी नागरिक मोबाइल नंबर 8077606599 के माध्यम से सीधे प्रेक्षक महोदय से संपर्क कर सकता है।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रेक्षक मर्तोलिया ने ग्राम पंचायत मझेड़ा स्थित मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच मार्ग, पेयजल, शौचालय आदि का गहन निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए।उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।यह निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, स्वतंत्रता और शांति सुनिश्चित करने की दिशा में आयोग की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

जरूरी खबरें