Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हनुमान जन्मोत्सव पर लोहाघाट के हनुमान मंदिर में श्री रामचरितमानस का होगा अखंड पाठ

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 11, 2025

हनुमान जन्मोत्सव पर लोहाघाट के हनुमान मंदिर में श्री रामचरितमानस का होगा अखंड पाठचैत्रीय महापूर्णिमा श्री हनुमान जन्मोत्सव 30 गते12 अप्रैल शनिवार को लोहाघाट में धूमधाम से मनाई जाएगी। हनुमान मंदिर के दास जगदीश ओली ने बताया श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति के सौजन्य से हनुमान जन्मोत्सव को काफी धूमधाम व भव्य तरीके से मनाया जाएगाबताया कल शनिवार को श्री हनुमान मंदिर लोहाघाट में श्री राम चरित्र मानस का अखंड पाठ के साथ-साथ पूजा अर्चना की जाएगी तथा रविवार को हवन पूर्णाहुति ,कन्या पूजन के पश्चात भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने नगर की सम्मानित जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने की अपील की है। आयोजन में हनुमान मंदिर सेवा समिति के सुनील चौबे, दीपक सुतेड़ी,कीर्ति बगोली ,भूपाल सिंह मेहता, भुवन गढ़कोटी ,सुरेंद्र बिष्ट के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

जरूरी खबरें