Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महिला खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वरदान साबित होगा स्पोर्ट्स कॉलेज: सीएम

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 27, 2026

लोहाघाट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण।

272 करोड़ की लागत से बन रहा प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज।

महिला खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वरदान साबित होगा स्पोर्ट्स कॉलेज: सीएम

अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी खेल सुविधाएं राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर निकलेंगे महिला खिलाड़ी: सीएम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत जिले लोहाघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोहाघाट क्षेत्र में बन रहे प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर से हवाई यात्रा करते हुए 2 बजे के आसपास चंपावत जिले के लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।जिसके बाद उन्होंने छमनिया में लगभग 272 करोड़ की लागत से 500 नाली भूमि में बन रहे प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए गुणवत्ता युक्त कार्य समय से पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने कहा इस कॉलेज के बनने से चंपावत जिले के साथ ही प्रदेश की बालिकाओं को खेलों के क्षेत्र मे आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।अभी तक प्रदेश में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज नहीं होने से यहां की बालिकाओं को अन्य राज्यों में जाना पड़ता था। जिसमें इनका समय के साथ साथ पैसा भी अधिक खर्च करना पड़ता है। चंपावत जिले के लोहाघाट में पहला स्पोर्ट्स कॉलेज बनने से स्थानीय बालिका खिलाड़ियों के साथ साथ प्रदेश की बालिकाओं के लिए खेलो में अपना भविष्य बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों को राष्टीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। उन्होंने कहा इस स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा खिलाड़ियों को दी जाएगी ।मुख्यमंत्री ने कहा सरकार का पूरा प्रयास है समय से यह स्पोर्ट्स कॉलेज बनकर तैयार हो। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है । इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण दिन फुटबॉल ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड ,बास्केटबॉल कोर्ट आदि का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान अपर जिला अधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जी 0एस0 खाती सहित कई अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें