Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:एसओ पंचेश्वर ने ग्राम प्रहरियों को किया गया ब्रीफ, आपदा सीजन मे अलर्ट रहने के दिये निर्देश 

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 6, 2024
एसओ पंचेश्वर ने ग्राम प्रहरियों को किया गया ब्रीफ, आपदा सीजन मे अलर्ट रहने के दिये निर्देश 6 अगस्त को एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर एसओ पंचेश्वर हेमंत सिंह कठेत के द्वारा पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों की बैठक ली गयी।एसओ पंचेश्वर द्वारा द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों से उनके गांव के संबंध में अध्यविधिक जानकारी/सूचना प्राप्त की गयी। उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों को मानसून सीजन में संभावित आपदा के दृष्टिगत सक्रिय एवं सतर्क रहने तथा गांव में किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल कोतवाली को सूचित करने हेतु कहा गया। इसके अलावा एसओ पंचेश्वर द्वारा ग्राम प्रहरियों से अपना आचरण अच्छा रखते हुए गांव में अपनी अच्छी छवि बनाने व नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने हेतु कहा गया। ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर सक्रिय रहते हुए गांव की अवैध गतिविधियों/आपराधिक घटनाओं की तत्काल पुलिस को सूचना व संदिग्ध व्यक्ति फेरी वालों के सत्यापन,ग्रामवासियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में एसआई पिंकी धामी, ए एसआई हीरालाल वर्मा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें