Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :महिला की स्कूटी की डिग्गी में घुसा सांप वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा जंगल में ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 4, 2025

महिला की स्कूटी की डिग्गी में घुसा सांप वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा जंगल में ।आज लोहाघाट में एक महिला की स्कूटी की डिग्गी में एक सांप घुस गया जिसे लोगों ने सुरक्षित पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द किया और वन विभाग ने सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया । आज गुरुवार को एक महिला घर से अपनी स्कूटी में लोहाघाट बाजार आई तो मीना बाजार चौराहा के पास महिला ने स्कूटी रोकी और स्कूटी की डिग्गी से सामान निकालने लगी तभी महिला को स्कूटी की डिग्गी में छुपा हुआ सांप नजर आया। सांप देखकर महिला घबरा गई ।महिला ने आसपास के लोगों को स्कूटी की डिग्गी में सांप होने की जानकारी दी ।जिसके बाद मीना बाजार चौराहा में काफी भीड़ लग गई ।किसी तरह युवाओं ने सांप को डिग्गी से बाहर निकाला। युवा गिरीश करायत के द्वारा सांप को सुरक्षित एक डब्बे में बंद कर दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता के द्वारा दी गई सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची युवा गिरीश करायत के द्वारा बन बीट अधिकारी रोहित मेहता को सांप सुरक्षित सौंप दिया गया। बन बीट अधिकारी मेहता ने कहा सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। कहा यह सांप जहरीला नहीं था पर बरसात के मौसम में लोगों ने सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि आजकल सांप अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। कुछ देर मीना बाजार चौराहे में सांप को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। डिग्गी से सांप निकलने के बाद महिला ने राहत की सांस ली।

जरूरी खबरें