रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।
Laxman Singh Bisht
Wed, May 13, 2026
14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड मंत्री प्रसाद नैथानी के द्वारा प्रतिवर्ष बाबा श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है। डोली यात्रा का पूरे प्रदेश में भक्तों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। कल 14 मई शुक्रवार को यात्रा के 18 वे दिन मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा चंपावत जिले के लोहाघाट पहुचेगी जहां जगह-जगह डोली रथ यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। 14 जून को डोली रथ यात्रा दोपहर 1:00 लोहाघाट पहुंचेगी ।जहां यात्रा के जिला संयोजक चिराग सिंह फर्त्याल भागीरथ भट्ट व अन्य लोगों के द्वारा डोली का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के जिला संयोजक चिराग सिंह फर्त्याल ने बताया इसके बाद 3:00 बजे डोली यात्रा बाराकोट के प्रसिद्ध मां लडी धुरा मंदिर पहुंचेगी। जहा अध्यक्ष लड़ीधुरा महोत्सव नागेंद्र जोशी ,प्रकाश सिंह अधिकारी व रजत वर्मा एवं भक्तों के द्वारा डोली का स्वागत किया जाएगा। तथा शाम 5:30 डोली यात्रा मांनेश्वर पहुंचेगी जहां भक्तों के द्वारा डोली का स्वागत किया जाएगा ।

इसके बाद शाम 7:00 बजे लोहाघाट में डोली का जिला संयोजक चिराग फर्त्याल ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा तथा पूर्व प्रमुख योगेश मेहता तथा अन्य लोगों के द्वारा डोली यात्रा का स्वागत किया जाएगा। तथा लोहाघाट में डोली यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। चिराग फर्त्याल ने बताया 15 मई को डोली यात्रा मां नंदा मंदिर कर्ण करायत पहुंचेगी जहां भक्तों के द्वारा डोली का स्वागत किया जाएगा। दोपहर12:00 बजे मोस्टा मंदिर पाटी में डोली का स्वागत किया जाएगा तथा दोपहर 1:00 बजे डोली यात्रा मां बाराही धाम देवीधुरा पहुंचेगी जहां डोली यात्रा संयोजक कुमाऊँ मंडल लक्ष्मण सिंह लमगरिया के नेतृत्व में डोली का भव्य स्वागत होगा। चिराग फर्त्याल ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में आकर मां जगदीशिला का आशीर्वाद लेकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।