Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दिनदहाड़े पालिका की नालियों में बह रहा सीवर बीमारियों का बड़ा खतरा लोगों ने जताई नाराजगी। कार्यवाही की मांग

Laxman Singh Bisht

Mon, May 11, 2026

दिनदहाड़े नालियों में बह रहा सीवर बीमारियों का बड़ा खतरा लोगों ने जताई नाराजगी। कार्यवाही की मांग

लोगों की पालिका से सीवर बहाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग।

सेप्टिक टैंक न बनाकर सीधे नालियों मे डाल दिए गए हैं पाइप। पालिका प्रशासन खामोश।

लोगों का बदबू से जीना हुआ मुहाल। स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां।

लोहाघाट नगर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज सड़क से राय चक्की को जाने वाली रोड पर कुछ लोगों के द्वारा दिनदहाड़े पालिका की नाली में सीवर बहाया जा रहा है ।सीवर की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। दिनदहाड़े सीवर बहाने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए नगर पालिका लोहाघाट से सीवर बहाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र वासियों ने बताया इस सड़क की नालियों पर कुछ लोगों के द्वारा कई दिनों से दिनदहाड़े सीवर बहाया जा रहा है

सीवर से निकलने वाली बदबू से लोगों लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र वासियों ने दिनदहाड़े पालिका की नालियों में इस प्रकार से खुलेआम सीवर बहाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है लोगों ने कहा नाली के पास ही हैंडपंप भी है और लोगों की पेयजल की पाइपलाइने भी नालियों से गुजर रही है।

सीवर से पेयजल के दूषित होने का भी खतरा बढ़ गया है। लोगों ने पालिका से मामले का संज्ञान लेकर सीवर बहाने पर रोक लगाने तथा कार्यवाही की मांग की है। नगर में कई लोगों के द्वारा सेप्टिक टैंक न बनाकर सीधे नालियों में पाइप डाल दिए गए है। इन लोगों पर पालिका के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता हैं।

जरूरी खबरें