Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:वीर कालू सिंह महरा की जन्मभूमि थुवामारा से सविता देव ने किया ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 5, 2025

वीर कालू सिंह महरा की जन्मभूमि थुवामारा से सविता देव ने किया ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लोहाघाट ब्लॉक में माहौल गर्माने लगा है ।बड़ी तादाद में लोग विभिन्न पदों के लिए नामांकन कर रहे है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। वही लोहाघाट के 1857 के क्रांति के नायक वीर कालू सिंह महरा की जन्मभूमि थुवामारा ग्राम सभा से युवा शिक्षित सविता देव पत्नी प्रदीप सिंह देव ने अपना ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया गया है ।सविता देव ने अपने इरादे जाहिर करते हुए कहा उनका मकसद सिर्फ गांव का विकास करना है न कि राजनीति ।कहा अगर उन्हें सम्मानित मतदाताओं का आशीर्वाद मिलता है तो वह गांव के विकास के साथ-साथ शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करना चाहेंगीतथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा सविता को अपने पति प्रदीप देव की सामाजिक और राजनीतिक छवि का लाभ मिलता नजर आ रहा है ।प्रधान पद पर उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। सविता देव व उनके पति प्रदीप देव ने गांव के सम्मानित मतदाताओं से अपना आशीर्वाद व मत देने की अपील की है। सविता एक शिक्षिका है जो डेल माउंट स्कूल में पड़ाती है। सविता पॉलिटिकल साइंस के साथ एमए कर डीएलएड कर चुकी हैं इसके अलावा वह योग व नेचर थेरेपी में डिप्लोमा कर चुकी है ।उन्हें क्षेत्र की जनता का समर्थन मिलता नजर आ रहा है।

जरूरी खबरें