Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :रूमा झूमा ने नन्हे कलाकारों को दिया मंच 3/4व 5 अक्टूबर को करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 14, 2025

रूमा झूमा ने नन्हे कलाकारों को दिया मंच 3/4व 5 अक्टूबर को करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन।

ऑडिशन में नन्हे कलाकारों ने दिखाया शानदार कला का जलवा।

पालिकाध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने रुमा झुमा मंच के प्रयासों की सराहना।लोहाघाट की श्री राम सेवा सांस्कृतिक कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के द्वारा स्थानीय कलाकारों को मंच देने के बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। चाहे वह काली कुमाऊं की खड़ी होली हो रामलीला हो या देवीधार महोत्सव। इसी क्रम में जीवन सिंह मेहता के द्वारा क्षेत्र के बाल कलाकारों को रूमा झूमा के माध्यम से मंच देने के बेहतरीन प्रयास किया जा रहे हैं। रविवार को रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर रूमा झूमा के द्वारा नगर पालिका सभागार में बाल कलाकारों का ऑडिशन लिया गयाकार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा किया गया। ऑडिशन में बाल कलाकारों के द्वारा कुमाऊनी, हिंदी व पंजाबी गीतों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। ऑडिशन देने बड़ी तादात में बाल कलाकार पहुंचे हुए थे। कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने कहा आज बाल कलाकारों का ऑडिशन लिया जा रहा है इसमें चयनित कलाकारों को 3 /4 व 5 अक्टूबर को रामलीला मंच लोहाघाट में क्षेत्र की जनता को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।मेहता ने कहा उनका व उनके सहयोगियों का उद्देश्य क्षेत्र के बाल कलाकारों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को आगे लाना है। जिसके लिए उनके द्वारा कई वर्षों से बाल कलाकारों को आगे लाने के प्रयास किया जा रहे हैं मेहता के द्वारा समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता उनके सहयोगियों को बच्चों की प्रतिभा को मंच देने व निखारने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।कहा मेहता के द्वारा बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका में पूनम फर्त्याल ( पिंकी), राकेश मेहता, रवीना अधिकारी व अंजलि रहे। रामलीला कमेटी महासचिव मुकेश शाह,रूमा झूमा के सचिव प्रकाश राय, डांस डायरेक्टर रोहन राजपूत, दीप जोशी व अन्य के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें