Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेतीखान से सलना पुल तक बदहाल सड़क छात्र नेता विवेक पुजारी ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

खेतीखान से सलना पुल तक बदहाल सड़क छात्र नेता विवेक पुजारी ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

चंपावत जिले की खेतीखान मार्केट से सलना पुल तक की जर्जर एवं बदहाल सड़क मे डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदेश छात्र संघ प्रमुख विवेक पुजारी के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि लंबे समय से सड़क बदहाल हालात में है जिस कारण सड़क का जल्द से जल्द निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाए। जिससे स्थानीय जनता, वाहन चालकों,व्यापारियों, छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को हो रही भारी परेशानियों से राहत मिल सके।

छात्र नेता विवेक पुजारी ने बताया बरसात के समय सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना होने का खतरा लगातार बना रहता है, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पुजारी ने कहा जिलाधिकारी ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है तथा 3 दिन के भीतर सड़क में डामरीकरण करने का आश्वासन दिया गया है। समस्त खेतीखान क्षेत्रवासी जिला अधिकारी को धन्यवाद देते हैं। ज्ञापन देने में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें